आख़िरी बदलाव: 13 सितंबर 2026
DukanBoli छोटे दुकानदारों के लिए ऐप है — WhatsApp मैसेज, Instagram कैप्शन और पोस्टर बनाने के लिए। यह नोटिस बताता है कि हम आपकी कौन-सी जानकारी लेते हैं, क्यों लेते हैं, और आप उसे कैसे हटा सकती हैं।
बनाने वाले: Gariba IT Services Private Limited
संपर्क: vansh.d@garibaitservices.com
सिर्फ़ उतना जितना ऐप को चलने के लिए चाहिए। हम आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं हैं, और न ही विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करते हैं।
| क्या | क्यों | छोड़ सकती हैं? |
|---|---|---|
| दुकान का नाम, तरह, WhatsApp नंबर, शहर | आपके मैसेज और पोस्टर पर छपता है | नहीं — यही तो ऐप है |
| दुकान का लोगो | आपके दुकान पेज पर दिखता है | हाँ |
| जो आप मैसेज बनाते समय लिखती हैं (ऑफ़र, दाम, तारीख़) | मैसेज लिखने वाले AI को भेजा जाता है | नहीं |
| Google अकाउंट का नाम और ईमेल | ताकि नया फ़ोन लेने पर भी दुकान आपकी रहे | हाँ — बिना लॉगिन भी चला सकती हैं |
हम ये नहीं लेते: आपके contacts, आपके WhatsApp मैसेज, आपकी फ़ोटो (लोगो के अलावा), आपकी location, आपके कॉल, या आपके SMS।
हम कभी नहीं माँगेंगे: पासवर्ड, बैंक डिटेल, कार्ड नंबर, UPI PIN, Aadhaar या PAN। अगर कोई स्क्रीन ये माँगे — वो हम नहीं हैं। मत भरिए।
ऐप चलाने के लिए ये सेवाएँ आपका डेटा प्रोसेस करती हैं। ये हमारे कहने पर काम करती हैं और अपने फ़ायदे के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर सकतीं:
इनके अलावा किसी को नहीं, सिवाय जहाँ क़ानून माँगे।
अगर आप अपना दुकान पेज पब्लिश करती हैं, तो उस पर डाली गई बातें — दुकान का नाम, तरह, शहर, WhatsApp नंबर, लोगो और सामान — इंटरनेट पर सबको दिखेंगी। पेज का मक़सद ही यही है। आप इसे कभी भी मेरी दुकान → Settings से हटा सकती हैं। बाक़ी सब कुछ सिर्फ़ आपका है।
मैसेज, कैप्शन और पोस्टर का टेक्स्ट AI लिखता है। भेजने से पहले पढ़ लीजिए। इसीलिए हर मैसेज पर “AI से बना — भेजने से पहले पढ़ें” लिखा होता है, और हर पोस्टर पर छोटा-सा “AI” निशान होता है। हम जाँचते हैं कि आपकी दुकान का नाम सही है और कोई बनावटी नंबर नहीं आया — फिर भी यह पक्का नहीं कह सकते कि हर बार सब सही होगा। जो आप अपने ग्राहकों को भेजती हैं, उसकी ज़िम्मेदारी आपकी है।
ऐप में: मेरी दुकान → Settings → खाता हटाएँ। इससे आपकी दुकान, मैसेज, पोस्टर, लोगो और पब्लिक पेज हमेशा के लिए हट जाते हैं। यह वापस नहीं आता।
आप vansh.d@garibaitservices.com पर लिखकर भी कह सकती हैं। हम 30 दिन के अंदर हटा देंगे।
DukanBoli कारोबार करने वालों के लिए है। यह 18 साल से कम उम्र के लिए नहीं है, और हम जान-बूझकर उनकी जानकारी नहीं लेते।
सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 के अनुसार:
नाम: वंश बहादुर धुर्वे / Vansh Bahadur Dhurve
ईमेल: vansh.d@garibaitservices.com
फ़ोन: +91 91711 79201
इस नोटिस से जुड़ी कोई भी बात, अपना डेटा देखने या ठीक कराने, या शिकायत के लिए संपर्क कीजिए। हम 24 घंटे में आपकी शिकायत दर्ज कर लेंगे और 15 दिन में हल करेंगे।
कुछ बदलेगा तो ऊपर की तारीख़ बदल देंगे, और ज़रूरी बात हो तो लागू होने से पहले ऐप में बता देंगे।
Last updated: 13 September 2026
DukanBoli is an app for small shop owners in India to write WhatsApp messages, Instagram captions and posters. This notice explains what we collect, why, and how you can delete it.
Published by: Gariba IT Services Private Limited
Contact: vansh.d@garibaitservices.com
Only what the app needs to work. We do not sell your data and we do not use it for advertising.
| What | Why | Optional? |
|---|---|---|
| Shop name, category, WhatsApp number, city | Printed on your messages and posters | No — this is the app |
| Your shop's logo | Shown on your shop page | Yes |
| What you type when making a message (offer, prices, dates) | Sent to the AI that writes the message | No |
| Google account name and email | So your shop is still yours on a new phone | Yes — you can use the app without signing in |
We do not collect: your contacts, your WhatsApp messages, your photos (other than a logo you upload), your location, your calls, or your SMS.
We never ask for: passwords, bank details, card numbers, UPI PINs, Aadhaar, or PAN. If any screen asks you for these, it is not us. Do not enter them.
These act on our instructions and may not use your data for their own purposes. We share with nobody else, except where the law requires it.
If you publish a shop page, what you put on it — shop name, category, city, WhatsApp number, logo and products — is public on the internet by design. You can unpublish it at any time from My shop → Settings. Everything else in the app is private to you.
Messages, captions and poster text are written by an AI model. Read anything before you send it. Every generated message carries an "AI से बना — भेजने से पहले पढ़ें" notice, and every poster carries a small "AI" mark. We check generated text for your shop's name and for invented numbers, but we cannot promise it is always correct. What you send to your customers is your responsibility.
In the app: My shop → Settings → Delete account. This permanently deletes your shop, messages, posters, logo and public page. It cannot be undone.
You can also email vansh.d@garibaitservices.com and ask us to delete your account. We will do it within 30 days.
DukanBoli is for people running a business. It is not intended for anyone under 18, and we do not knowingly collect data from them.
As required by the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 and the Digital Personal Data Protection Act, 2023:
Name: Vansh Bahadur Dhurve
Email: vansh.d@garibaitservices.com
Phone: +91 91711 79201
Contact the Grievance Officer about anything in this notice, to access or correct your data, or to complain. We will acknowledge within 24 hours and resolve within 15 days.
If we change this notice we will update the date at the top, and for anything important we will tell you inside the app before it takes effect.